Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजननीलकमल सिंह और नीलम गिरी का वीडियो सांग ‘तकदीर के मारल" वर्ल्डवाइड...

नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का वीडियो सांग ‘तकदीर के मारल” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

जनसागर टुडे

वाराणसी -वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी के स्टार सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के लाजवाब अदायगी से सजा वीडियो सांग ‘तकदीर के मारल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सैड सांग के ऑडियो  की अपार सफलता के बाद वीडियो भी रिलीज़ किया गया है, जोकि सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। नीलकमल सिंह के मधुर आवाज में गाये हुए इस सैड सांग में नीलकमल सिंह और नीलम गिरी बेहतरीन अदाकारी किया है। साथ ही आशुतोष तिवारी ने भी परफॉर्मेंस किया है।इस गीत को काफी लोगों का प्यार मिल रहा है और इसे सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  इसका संगीत तैयार किया है संगीतकार राज गाजीपुरी ने जबकि गीत के बोल लिखे हैं गीतकार अखिलेश बाबा ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं। रिकॉर्डिंग सोनू गाजीपुरी ने किया है। परिकल्पना समर मोदी ने की है।
गौरतलब है कि नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का यह सैड सांग “तकदीर के मारल” काफी पॉपुलर हो रहा है। पहले इस गाने के वीडियो का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है। वीडियो की शूटिंग कई बेहतरीन व रमणीय लोकेशन पर की गई है। इस सैड सांग को देखकर यह कहा जा रहा है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा की तरह एक बार फिर भोजपुरी संगीत जगत में बदलाव ला रहे हैं। जिसको जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img