Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनवर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ अलका सिंह पहाड़िया का धमाकेदार वीडियो सांग  ‘कमर...

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ अलका सिंह पहाड़िया का धमाकेदार वीडियो सांग  ‘कमर लचकाई’

जनसागर टुडे

वाराणसी -वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से अलका सिंह पहाड़िया की आवाज में ‘कमर लचकाई’ लोकगीत रिलीज हो चुका है। इस मस्तीभरे लोकगीत  को अलका सिंह ने अपनी मधुर आवाज देकर सजाया है और गाने में खुद अलका ने  परफॉर्म भी किया है, वीडियो देखकर लगता है कि इसे बस सुनते व देखते जाए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि अलका बड़े ही मजे के साथ गाने को गा रही हैं साथ ही साथ इसमें परफॉर्म भी कर रही है। आखिरकार अलका ने दर्शकों पर अपनी अदाओं का जादू चला ही दिया है, इसी लिए तो गाने यूट्यूब पर भागने लगा है। इस गीत को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं,जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक सेंस के लिए जाने जाते हैं। इन इस गीत को गीतकार जाहिद अख्तर ने लिखा है एवं इस गीत को संगीत अजय वर्मा ने दिया है।  नृत्य निर्देशन बॉबी जैकसन ने किया है। गाने का डायरेक्शन गोल्डी जयसवाल ने किया है। डीओपी संतोष यादव, नवीन कुमार एवं एडिटर परमा आनंद यादव है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img