Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजन'डबल तकिया,, ने बनाया दर्शकों को भास्कर व तोशी का दीवाना

‘डबल तकिया,, ने बनाया दर्शकों को भास्कर व तोशी का दीवाना

जनसागर टुडे
वाराणसी – दर्शकों के बीच इस दौरान एक भोजपुरी एल्बम ‘डबल तकिया, चर्चाओं का विषय बना हुआ है ! भोजपुरी फिल्म और संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों  को भोजपुरी एल्बम ‘डबल तकिया, इतनी पसंद आ रही है कि दर्शक एल्बम के सिंगर एवं एक्टर भास्कर पांडेय एवं एक्ट्रेस तोशी दिवेदी के दीवाने बन चुके हैं ! इस एलबम में स्वर भास्कर पांडेय एवं तोशी दिवेदी का है तो गीत विमलेश उपाध्याय, संगीत आशीष  वर्मा द्वारा दिया गया है !  निर्देशक तुषार केसवानी, कोरियोग्राफर शशि सोनकर व ग्राफिक डिजाइनर अमित कुमार है ! इस गीत के अलावा सिंगर भास्कर पांडेय ने कई हिट एल्बम भी दिए हैं जिनमें बुता दी पिया बल्ब ,बुलाती है मगर जाने का नहीं, सावन में डीजे बंद होने ना देंगे, देख कर रामजी को जनक नंदिनी ,इधर आने का नहीं प्रमुख रहे हैं ! 2007 से भोजपुरी संगीत की शुरुआत करने वाले सिंगर भास्कर पांडेय ने अपने दर्शकों से अनुरोध किया है कि हमेशा की तरह इस बार भी वह उन पर अपनी कृपा दृष्टि और प्यार बनाए रखें जिससे कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले ! भास्कर पांडेे ने कहा की उनका यही प्रयास होता हैै कि वह ऐसे एल्बम बनाएंं जो दर्शकों की पसंद बने ! ज्ञात हो कि देवरिया जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले भस्कर पाण्डेय  2007 से भोजपुरी से जुड़े ! इस दौरान बहुत सी परेशानियां आती रही परन्तु उन्होंने अपनी गायकी को नही छोड़ा और आज अपनी भोजपुरी मे पहचान बनाने में सफल रहे !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img