Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमदेशदशहरा : इस बार देहरादून में 10 फीट के रावण का होगा दहन

दशहरा : इस बार देहरादून में 10 फीट के रावण का होगा दहन

परेड ग्राउंड में होने वाला ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम इस बार रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में होगा। इस बार रावण की ऊंचाई घटाकर 10 फीट कर दी गई है। वहीं, अबकी बार रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं होगा।

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोष नागपाल ने बताया कि पहले रावण की ऊंचाई 15 से 17 फीट तय की गई थी, लेकिन अब इसे घटाया गया है।  समिति 75 साल से दशहरा का आयोजन करती आ रही है। इस लिहाज से परंपरा को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म रूप से रावण दहन किया जाएगा।
मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला नहीं बनाया गया है। दर्शकों के भी प्रवेश पर रोक रहेगी, लेकिन लोगों के लिए रावण दहन कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जाएगा। प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
कोरोना को लेकर जागरूक करेगा रावण कोरोनाकाल का असर रावण दहन के तौर तरीकों पर भी पड़ रहा है।

dashra_jstnews
dashra_jstnews

बन्नू स्कूल में खड़े होने वाले रावण के पुतले के हाथ में सैनिटाइजर की बोतल होगी। समिति के प्रमुख हरीश विरमानी ने कहा कि इसका मकसद लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करना है। रावण के मुंह व नाक पर मास्क लगाने की भी कोशिश है, लेकिन यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि रावण का लुक खराब न लगे।

सादगी से मनाया जाएगा दशहरा

प्रेमनगर में रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मशाला समिति एवं दशहरा कमेटी प्रेमनगर के सहयोग से दशहरा ग्राउंड में रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।

समिति के संयोजक राजीव पुंज ने बताया की कोरोना को देखते हुए दशहरा सादगी से मनाया जाएगा। बैठक में सूरज प्रकाश भाटिया, भूषण भाटिया, किशोर लूथरा, फकीरचंद, मोंटू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया, मनु भाटिया, अनिल ग्रोवर, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, टोनी भाटिया, विक्की खन्ना मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img