Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजन'कितनी मोहब्बत है' से लेकर 'मित्रों' तक इतनी बदल गई हैं कृतिका...

‘कितनी मोहब्बत है’ से लेकर ‘मित्रों’ तक इतनी बदल गई हैं कृतिका कामरा, तस्वीरों में देखें लुक

छोटे पर्दे की अभिनेत्री कृतिका कामरा ने अपने पहले ही धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ से फैंस के दिल में जगह बना ली थी। कृतिका का जन्म 25 अक्तूबर 1988 को उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ था। कृतिका ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी आमद दर्ज करवाई है। उन्होंने बॉलीवुड में भी फिल्म ‘मित्रों’ के जरिए कदम रखा। कृतिका के लुक्स में भी इतने सालों में काफी बदलाव हुए हैं। उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं ‘आरोही’ से लेकर ‘अवनी’ तक का सफर..

इमेजिन टीवी पर साल 2009 में एक धारावाहिक शुरू हुआ ‘कितनी मोहब्बत है’। उस समय में इस धारावाहिक में टीवी इंडस्ट्री में धमाल कर दिया था। युवाओं के बीच ये धारावाहिक बेहद फेमस हुआ था। धारावाहिक में करण कुंद्रा और कृतिका कामरा मुख्य किरदार में थे। दोनों को इस धारावाहिक में खूब पसंद भी किया गया। दोनों की जोड़ी आज भी फैंस की पसंद बनी रहती है। दोनों के बीच प्यार के चर्चे भी जोरों पर थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस बारे में कोई बात नहीं की।

jst_news
jst_news

कृतिका कामरा इस धारावाहिक के बाद से ही लोगों की पसंद बन गईं। ‘कितनी मोहब्बत है’ की सफलता के बाद कृतिका ने लगातार कई और धारावाहिकों में भी काम किया। लेकिन दर्शक तो उन्हें करण के साथ ही देखना चाहते थे। ऐसे में धारावाहिक के मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए। जिसमें अर्जुन और आरोही की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई गई। लेकिन करण और कृतिका के बीच वो बात नहीं बन पाई। इसका प्रसारण 2010 से 2011 के बीच किया गया था।

इसके बाद कृतिका लगातार ‘प्यार का बंधन’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘रिपोर्टर्स’, ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ के साथ ही कई रियलिटी शोज जैसे ‘झलक दिखला जा 7’, ‘जरा नच के दिखा’, ‘वी द सीरियल’ और ‘एमटीवी वेब्ड’ में नजर आईं। लेकिन अब कृतिका टीवी की पारी काफी खेल चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखना मुनासिब समझा। उन्होंने साल 2018 में जैकी भगनानी के साथ ‘मित्रों’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के बीच कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

jst_news
jst_news

इसके बाद कृतिका अब तक किसी भी धारावाहिक या फिल्म में नजर नहीं आईं। आखिरी बार कृतिका को ‘खतरा खतरा खतरा’ में गेस्ट के रूप में देखा गया। उनके फैंस को उनके स्क्रीन पर एक बार फिर से कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कृतिका अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होती रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img