Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRआर्य समाज सनातन की रीढ़, समाज सुधार में निभा रहा अहम भूमिका:...

आर्य समाज सनातन की रीढ़, समाज सुधार में निभा रहा अहम भूमिका: मनोज धामा

सघन वेद प्रचार कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश, सैकड़ों आर्य समाज अनुयायी रहे मौजूद
गाजियाबाद। बेहटा गांव स्थित लावण्या फार्म हाउस में शनिवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज धामा ने कहा कि आर्य समाज सनातन की रीढ़ है और समाज सुधार के क्षेत्र में उसका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। आर्य समाज ने सदैव समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंड, जात-पात के भेदभाव और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने बाल विवाह, बहुविवाह तथा सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों का विरोध करते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य किया। इसके साथ ही महिलाओं की शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने में भी आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मनोज धामा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी आर्य समाज का योगदान उल्लेखनीय है। वैदिक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के प्रसार के लिए डीएवी स्कूल-कॉलेजों तथा गुरुकुलों की स्थापना के माध्यम से समाज ने देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को वेदों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ा जाए।
उन्होंने आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वेद प्रचार के साथ-साथ समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रद्धानन्द शर्मा, नितिश कुमार, आचार्य कृष्ण मुनि, भजन उपदेशिका कल्याणी, सभासद मोनू प्रधान, बबलू खलीफा, मनोज आर्य, नीरज, रणवीर धामा, राजवीर धामा, किरणपाल धामा, अमित कुमार, योगेन्द्र भारद्वाज, चांदू आर्य, वैदकौर, नीलम, संगीता, रेणु, पूजा सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img