Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRदिल्लीदिल्ली मेट्रो: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 6 दिनों में 144...

दिल्ली मेट्रो: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 6 दिनों में 144 लोगों पर लगा जुर्माना

दिल्ली पुलिस ने पिछले छह दिनों में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 मेट्रो यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिसकर्मी मेट्रो स्टेशनों पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन की जांच कर रहे थे। उन यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है, जो मास्क नहीं पहने हुए थे या सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे थे।

jst_news
jst_news

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि पिछले छह दिनों में 3,691 ट्रेनों की जांच हुई और 144 यात्रियों को दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर चालान जारी किया गया। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील है कि वे कोविड-19 रोकथाम के लिए लागू दिशानिर्देशों का पालन मेट्रो और अन्य स्थानों पर करें।

jst_news
jst_news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img