Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedविकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प

विकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प

 

जनसागर टुडे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को बताया प्रेरणादायी

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोरखपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी संबोधन सुना और उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री नीरज सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को सेवा, समर्पण, अनुशासन और संकल्प की अद्वितीय मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया गया कि वे संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सांसद मा. रविकिशन शुक्ला जी, राज्यसभा सांसद मा. राधामोहन दास अग्रवाल जी, महापौर गोरखपुर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जी, जिला प्रभारी (महानगर) श्री महेश शुक्ला जी, जिला प्रभारी (जिला) श्री अजय सिंह गौतम जी, गोरखपुर जिला अध्यक्ष श्री जनार्दन तिवारी जी, महानगर अध्यक्ष श्री रमेश प्रताप गुप्ता जी, विधायक श्री विपिन सिंह जी, श्री फतेहबहादुर सिंह जी, मा. महेन्द्रपाल सिंह जी, श्री प्रदीप शुक्ला जी, श्री श्रीराम चौहान जी, श्री श्रवण निषाद जी, श्री विमलेश पासवान जी एवं श्री राजेश त्रिपाठी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री युधिष्ठिर सिंह जी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्री पुष्पदन्त जैन जी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी जी, महानगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक श्री समरेन्द्र कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक श्री हरिकेश राम त्रिपाठी जी, महानगर मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री निखिल मोटानी जी तथा ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अंशु सिंह जी सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। सभा में राष्ट्र निर्माण, सुशासन, विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश प्रमुखता से सामने आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा देश के लिए प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व में भारत को नई दिशा और नई पहचान मिली है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img