Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमलखंभ में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार...

मलखंभ में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार प्रदेश में पाया तीसरा स्थान।

मलखंभ में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

जहांगीरपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग, जनपद झांसी द्वारा आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय मलखंभ प्रतियोगिता 2026-27 में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही विद्यालय की टीम ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आई टीमों के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
28 से 30 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र सूरज और कक्षा 9 के छात्र लविश का चयन राष्ट्रीय स्तर की मलखंभ प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने टीम के कोच राजकुमार आर्य की सराहना करते हुए कहा कि टीम की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि मलखंभ विद्यालय की प्राचीन खेल धरोहर है, जिसे पिछले तीन वर्षों में पुनर्जीवित किया गया है। झांसी से लौटने पर मलखंभ टीम का विद्यालय की प्रार्थना सभा में स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन, मध्य प्रदेश में किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img