Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दादरी में जनजागरूकता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दादरी में जनजागरूकता का संदेश

वार्ड 23 में C&D वेस्ट प्रबंधन और वार्ड 17 में कचरा पृथक्करण को लेकर लोगों को किया जागरूक

दादरी। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं विशेष शिविर आयोजित किए गए। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिकों को स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 23 में धूल एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सीएंडडी (Construction & Demolition) वेस्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर C&D वेस्ट न डालने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं वार्ड संख्या 17 में कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को घर से ही गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नगर पालिका को सौंपने के लिए जागरूक किया गया।
नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छ एवं स्वस्थ दादरी के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए। स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान ‘क्लीन दादरी, ग्रीन दादरी’ के संकल्प को दोहराते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img