Friday, October 2, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगांधी जयंती पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से किया...

गांधी जयंती पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से किया संवाद

जनसागर टुडे 

लालगंज, आजमगढ़ –  गांधी जयंती के अवसर पर लालगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार कनक सिंह, गौरव प्रताप सिंह सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय कटघर लालगंज के बच्चों से संवाद किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके संघर्ष तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र के महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लड्डू, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए गए।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img