Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized*दिव्यांग छात्रा माही ने काटा मीना के जन्मदिन का केक, आत्मविश्वास और...

*दिव्यांग छात्रा माही ने काटा मीना के जन्मदिन का केक, आत्मविश्वास और समावेशी शिक्षा का दिया संदेश*

*दिव्यांग छात्रा माही ने काटा मीना के जन्मदिन का केक, आत्मविश्वास और समावेशी शिक्षा का दिया संदेश*

शिकारपुर। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं जीवन-कौशल विकसित करने के उद्देश्य से 24 सितंबर को मनाए जाने वाले मीना दिवस के अवसर पर पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा में मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक वर्ग की छात्रा नंदिनी एवं प्राथमिक वर्ग से माही द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायी पक्ष यह रहा कि केक काटने का अवसर दिव्यांग छात्रा माही को विशेष रूप से दिया गया। माही श्रवण एवं वाक् संबंधी कठिनाइयों के बावजूद विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करती है। उसे मीना का जन्मदिन मनाने में सहभागी बनाकर विद्यालय परिवार ने उसके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया।
प्रधानाध्यापक मनमोहन रोहिला ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को अपनी बात खुलकर रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नेतृत्व करने तथा शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि माही को केक काटने का अवसर देना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समान अवसर और समावेशी शिक्षा की भावना को व्यवहार में उतारने का प्रयास है। विद्यालय का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़े और स्वयं को विद्यालय एवं समाज की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस करे।
उन्होंने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय में मीना दिवस मनाया गया तथा विद्यार्थियों को बालिका शिक्षा, समानता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img