Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedविवाहिता की गला घोंटकर मारने और तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश का...

विवाहिता की गला घोंटकर मारने और तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश का पति पर गंभीर आरोप

विवाहिता की गला घोंटकर मारने और तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश का पति पर गंभीर आरोप

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
​जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंधियार में एक विवाहिता के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, उसका गला घोंटने का प्रयास किया और फिर विवाहिता पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसके अलावा पीड़िता ने गले पर ब्लेड से हमला करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है जहाँ एक विवाहिता ने अपने पति पर गला घोटकर जान से मारने और तेल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया है। ​पीड़िता ने किसी तरह आरोपी पति के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई और घर से बाहर निकलकर तुरंत पुलिस की आपातकालीन सेवा (112 नंबर) पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन पहुंचे और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पीड़िता के भाई ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इस बार विवाद बढ़ने पर उसने जान से मारने की नीयत से उसका गला घोंटा, ब्लेड से गले पर वार किया और तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) करा दिया है।
​पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img