Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedविधायक संजय शर्मा ने केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का...

विधायक संजय शर्मा ने केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

विधायक संजय शर्मा ने केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

जनसागर टुडे
​जहांगीराबाद। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नगर के ​स्वामी विवेकानंद चौक के निकट स्थित भाजपा के बूथ कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम डॉ. रवि राणा और गौरव सिसौदिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री की तस्वीर को तिलक कर व स्वयं मंत्रुच्चारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद, मौके पर मौजूद महिला शक्ति के साथ मिलकर दीप जलाए गए तथा प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसी क्रम ​दूसरी ओर मोहल्ला प्रभुदयाल के कोठी नवाब स्थित फैसल चौधरी के राशन की दुकान पर एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। ​विधायक संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा और संकल्प’ के रूप में मनाने का आह्वान किया।
​​कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सूरजभान माहुर, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, अजीत हिमांचल सिंह, हरीश सिसोदिया, विष्णु बाबा, केपी सैनी, दीपक गर्ग, आदेश शर्मा, रामगोपाल बंसल, संतोष लोधी और बनारसीदास मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img