Sunday, September 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदहेज प्रताड़ना के मामले में पति व भसुर गिरफ्तार, विवाहिता की मौत...

दहेज प्रताड़ना के मामले में पति व भसुर गिरफ्तार, विवाहिता की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

जनसागर टुडे 

मेहनाजपुर आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में वांछित पति और भसुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव निवासी श्यामजीत राजभर ने 12 सितंबर को मेहनाजपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री बबीता राजभर का विवाह वर्ष 2026 में चिल्लूपुर निवासी राजन राजभर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राजन राजभर और भसुर आनंद राजभर दहेज एवं रुपये की मांग को लेकर बबीता को प्रताड़ित करते थे। बबीता ने कई बार इसकी जानकारी अपने पिता को दी थी। तहरीर के मुताबिक, 12 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे बबीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मु0अ0सं0 81/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीपक कुमार राय ने पुलिस टीम संजय यादव, अजय चौहान, शैलेन्द्र सिंह, विशाल शर्मा के साथ रविवार को चिल्लूपुर स्थित आरोपियों के घर पर दबिश दी। मौके पर दोनों मौजूद मिले, जिन्हें करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राजन राजभर (27) और आनंद राजभर (29), दोनों निवासी ग्राम चिल्लूपुर, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img