*केंद्रीय राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना (अध्यक्ष–सफाई कर्मचारी आयोग) के नगर आगमन पर भव्य स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया गया*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीवअग्रवाल
गुलावठी
12 अगस्त 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना (अध्यक्ष–सफाई कर्मचारी आयोग) के नगर गुलावठी में आगमन पर एडवोकेट अनिमेष अगस्तीन (सभासद), मिलाप सिंह, साहुल बोथ, ने होली पार्क पर पगड़ी व चांदी का मुकुट व तलवार देकर अपने साथ सभी वाल्मीकि समाज को लेकर सम्मानित किया।
सम्मान से अभिभूत होकर भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा वाल्मीकि समाज के उत्थान व विकास के लिए समाज में अपने लोगों के विकास, शिक्षा, मूलभूत सुविधाएं, व मोदी सरकार की चल रही विकास योजनाओं को समाज के जन-जन लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरा भरकश प्रयास करूंगा, आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, देश की सुरक्षा के क्षेत्र में, प्रशासन के क्षेत्र में हमारे समाज के नवयुवक, शिक्षक युवक युवतियों अग्रणीय पायदान पर पहुंच रहे हैं, व देश सेवा में देश के विकास में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।
मैं सभी के लिए हर समय, हर परिस्थिति में उपलब्ध रहूंगा।
सफाई व्यवस्था में लगे सभी सफाई कर्मचारियों को में उनके हक के संघर्ष में, विकास में, हर संभव मदद के लिए प्रयास रत रहूंगा।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार में अध्यक्ष (केंद्रीय राज्य मंत्री) मनोनीत होने पर व प्रथम नगर गुलावठी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अनिमेष अगस्तिन एडवोकेट (सभासद) मिलन सिंह, साहुल बोथ, जगतपाल सिंह एडवोकेट (वरिष्ठ पत्रकार) विजय मेहरौलीया, राजकुमार हाडा, राजीव कुमार, दिनेश सुल्तानी, धर्मेंद्र तेवतिया (पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा), विपिन तेवतिया (सभासद), अनिल सिंघल (पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गुलावठी भाजपा), अनिल कुमार, विनोद कुमार, जॉन विवेक, नितेश कुमार, रवि कुमार, रोशन, रविंद्र, विक्की आनंद, जॉनी, आदि काफी संख्या में युवा वर्ग, व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे,।






