किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव कर किया प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

तहसील परिसर में किसानों की 4 घंटे चली महापंचायत सम्बन्धित अधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने का दिया आश्वासन।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/अनूपशहर/बुलंदशहर/बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुलंदशहर अड्डे से अनूपशहर तहसील परिसर तक सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ हजारों किसानों ने रैली निकाली। इसके बाद किसानों ने तहसील का घेराव कर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
किसानों ने विद्युत व्यवस्था, तहसील स्तर की समस्याओं, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं, नलकूपों की बिजली, सड़क एवं खनन सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से वार्ता करते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ तो किसान संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब चौधरी बिशन सिंह सिरोही अभय सिंह लोधी लीलू प्रधान वीरेंद्र यादव कुमरपाल सिंह रिंकू कृष्ण दत्त त्यागी गुड्डू गजेंद्र सिंह सुरेन्द्र पहलवान संजय सिंह विजय सिंह कुंवरपाल सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।






