Monday, August 17, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedबाल ज्योति पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस...

बाल ज्योति पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह।

बाल ज्योति पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह।

गाजियाबाद। लाल कुआं स्थित बाल ज्योति पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव एवं डायरेक्टर अनुज कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव और डायरेक्टर अनुज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित किया।

डायरेक्टर अनुज कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से देशहित में आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चों के हाथों में है और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित करनी चाहिए।

अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए।

चेयरपर्सन कृष्ण यादव ने बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना देखकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव देना भी है।

प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास और वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने की अपील की।

प्रशासनिक प्रधान शिल्पा यादव ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति सम्मान रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर महापुरुषों और देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के योगदान को भी याद किया गया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।

स्पेशल थैंक्स: विपिन कुमार, अंकित कुमार, हिमांशु, निष्ठा एवं ममता कुमारी को कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img