डिबाई में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की 195वीं जयंती।
इतिहासकारों ने छुपाया था वीरांगना का इतिहास : डॉ. भोला सिंह
बुलंदशहर डीके निगम/धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट
डिबाई/वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की 195वीं जयंती डिबाई में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह, सौरभ सिंह तथा विधायक सीपी सिंह लोधी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में अनाज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि वीरांगना अवंतिबाई लोधी का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन इतिहासकारों ने उनके योगदान को छुपाया। उन्होंने समाज के युवाओं से वीरांगना के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह लोधी ने डिबाई के भीमपुर दोराहे स्थित वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।
अनाज मंडी परिसर में आयोजित समारोह में लोधी समाज के दो दर्जन से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजवीर सिंह के पुत्र सौरभ सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख पति
अनार सिंह लोधी विधायक अनुज केसरी सिंह लोधी, चरण सिंह लोधी, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मलखान सिंह लोधी, भोला भैया एडवोकेट, विनेश लोधी, रवेंद्र सिंह (डैनी), रेखा लोधी, राजवीर सिंह एडवोकेट, वीरपाल सिंह लोधी, राहुल वर्मा, राहुल लोधी (पत्रकार), विनेश कुमार, मवासी सिंह, नरेश कुमार लोधी, पंकज कुमार लोधी, सत्यवीर सिंह यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






