सिकंदराबाद के एम.एस. इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

डीके निगम संवाददाता
सिकंदराबाद। एम.एस. इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राममोहन वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा सीनियर और जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से सभी उपस्थित लोगों को जलपान वितरित किया गया। वहीं, विद्यालय के सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर अतुल कुमार गौतम, सेकंड ऑफिसर प्रशान्त भारद्वाज एवं हवलदार सतीश ने 40 उत्तर प्रदेश एनसीसी बटालियन, ग्रेटर नोएडा के कमान अधिकारी कर्नल रविन्द्र खत्री के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट वितरित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।






