Friday, August 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में छात्रों को खिलाई...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में छात्रों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में छात्रों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा।


डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली रोड भूड़ स्थित किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक आसिफ नदीम ने छात्रों को दवा खिलाकर किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने से भूख कम लगना, बार-बार उल्टी-दस्त होना और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण बच्चों में कुपोषण की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। विद्यालय में बच्चों को दवा चबाकर खिलाई गई, जबकि जो बच्चे दवा चबाकर नहीं खा सके, उन्हें दवा पीसकर दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कृमि संक्रमण से बचाव बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी, प्रधानाचार्य उमेश राजपूत, फौजिया साबिया मीनाक्षी वीना गुप्ता, प्रियंका गौतम, यासमीन, अलकमा आंचल शाबेनूर ज्ञानवी, इकरा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img