Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedरामघाट कांवड़ मेले में 20 गोताखोर सम्मानित, 200 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे...

रामघाट कांवड़ मेले में 20 गोताखोर सम्मानित, 200 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा।

रामघाट कांवड़ मेले में 20 गोताखोर सम्मानित, 200 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा।

गहरे पानी में जाने से शिवभक्तों को रोकने के साथ डूबने वालों की जान बचाने में जुटे रहेंगे गोताखोर,

मोटर बोट और सीसीटीवी से होगी निगरानी।

जेपी गौतम संवाददाता रामघाट

रामघाट /बुलंदशहर/ श्रावण मास के पावन कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन ने गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लाखों शिवभक्तों की आस्था के केंद्र रामघाट गंगा घाट पर सुरक्षा और बचाव कार्य के लिए तैनात 20 गोताखोरों को शनिवार को सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला और जिला पंचायत से राजकुमार ठेकेदार व इंद्रपाल सिंह यादव ने गोताखोरों को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
गंगा घाट पर आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने गोताखोरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की। कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त रामघाट से गंगाजल भरते हैं। ऐसे में गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने और किसी अनहोनी की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू करने में गोताखोरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव के लिए मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। घाट पर लाइटिंग और कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने गोताखोरों को ड्यूटी चार्ट के अनुसार निर्धारित स्थानों पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिवभक्त गंगा के गहरे पानी में न जाने पाए। किसी श्रद्धालु के डूबने या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाए।
प्रशासन का पूरा जोर कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और गंगा घाट पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img