Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगंगा में उफान, सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान, सीसी रोड गंगा...

गंगा में उफान, सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान, सीसी रोड गंगा में समाई।

गंगा में उफान, सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान, सीसी रोड गंगा में समाई।

बुगरासी/अहार/पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। गंगा में बढ़े जलस्तर के चलते क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सिद्ध बाबा घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। घाट स्थित मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है और पूरे गंगा क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। तेज बहाव के चलते घाट किनारे हो रहा कटान लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कटान की चपेट में आकर घाट पर बनी सीसी रोड का एक हिस्सा गंगा में समा चुका है। वहीं सड़क का शेष भाग भी कटान की जद में है और उसके भी नदी में समाने का खतरा बना हुआ है। यदि जल्द ही कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटान की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं क्षेत्रवासी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से नदी किनारे जाने में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
रिपोर्ट: यतेन्द्र त्यागी, बुगरासी

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img