Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedबाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध  रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों...

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध  रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – जनपद में मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में संचालित बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी, थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन तथा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों से श्रम न कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि बाल श्रम कराते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम ने लोगों को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 की जानकारी भी उपलब्ध कराई। टीम ने अपील की कि यदि कहीं कोई बालक या बालिका बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति अथवा किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img