Saturday, July 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedनगर गुलावठी के सम्मानित नागरिकों ने रमेश चंद जैन को दी भावपूर्ण...

नगर गुलावठी के सम्मानित नागरिकों ने रमेश चंद जैन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

*नगर गुलावठी के सम्मानित नागरिकों ने रमेश चंद जैन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*


जनसागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
रमेश रमेश चंद जैन की 23 जुलाई 2026 को द्वितीय श्रद्धांजलि सभा में नगर के प्रमुख संगठनों व नगर गुलावठी के सम्मानित नागरिकों ने श्री रमेश चंद जैन स्मृति योग पार्क में गुरुवार को सुबह 10:00 पहुंचकर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
स्मृति पार्क में उपस्थित सभी लोगों ने रमेश चंद जैन के योगदान को याद किया।
रमेश चंद जैन अपने जीवन में गौ रक्षा, सामाजिक योगदान, मंदिरों का जीर्णोद्धार, नगर व क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हर समय शामिल रहने वाले, व श्री रामलीला महोत्सव में तन मन धन से विशेष योगदान देने वाले, अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी थे।
व्यापारी हितों के लिए उनकी आवाज उठाना
व सदैव उनके साथ रहना उनकी प्रमुख योग्यता व योगदान को दर्शाती है।
*स्मृतियों का सम्मान–रमेश चंद जैन के द्वारा सामाजिकता के लिए दिए गए योगदान और स्नेह सदैव हृदयों में जीवित रहेगा यही उनके लिए विनम्र श्रद्धांजलि होगी*
इस कार्यक्रम में दोपहर के समय सिकंदराबाद क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने स्मृति योगा पार्क में पहुंचकर रमेश चंद जैन के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि चढ़ाकर कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने श्री रमेश चंद्र जैन स्मृति योगा पार्क के ऊपरी पूरे संपूर्ण हिस्से को लोहे की जाली द्वारा बेरी गेट कराने के लिए घोषणा की।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने कहां नगर पालिका द्वारा श्री रमेश चंद जैन स्मृति योगा पार्क का विशेष सौंदर्य करण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सिकंदराबाद क्षेत्र विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका परिषद शैलेश तेवतिया, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र तेवतिया, भाजपा वरिष्ठ नेत्री विद्यावती तोमर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंघल, व्यापारी नेता प्रेमभूषण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, राकेश गुप्ता, व विनय जैन, विनीत जैन, संजीव तेवतिया बिट्टू, महेश वर्मा, त्रिलोकचन्द शर्मा अध्यक्ष– ब्राह्मण सभा, मनोज गर्ग (सिद्ध बाबा भवन गुलावठी), अमरीश गोयल, मयंक अग्रवाल, कुलदीप नैयर, अजय गर्ग सभासद, संजीव गोयल डिग्गू सभासद, रवि अग्रवाल, संजू तेवतिया, कपिल तेवतिया, जितेंद्र कंसल आईटी भाजपा, निंवाग, प्रदीप शर्मा, हिमांशु गोयल, दीपक गोयल, सौरभ गर्ग जुगनू,आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img