Thursday, July 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआज़मगढ़ : सपा विधायक आलम बदी आज़मी का निधन

आज़मगढ़ : सपा विधायक आलम बदी आज़मी का निधन

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ /सूरज सिंह – आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आज़मी का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शहर के मातबरगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। आलम बदी आज़मी के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नेता के रूप में आलम बदी आज़मी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन लंबे समय तक जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन को आजमगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img