Monday, November 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़वनवासी छात्रों के चेहरे पर मुस्कान संग याद किए गए इंदु बाबू

वनवासी छात्रों के चेहरे पर मुस्कान संग याद किए गए इंदु बाबू

जनसागर टुडे 

​आजमगढ़। पूज्य एवं श्रद्धेय स्व. इन्दु भूषण अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को हरिऔध कला केंद्र के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें नमन किया। इस्कॉन के मधुर कीर्तन-भजन से शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी भाई साहब, गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश जी भाई साहब एवं विभाग संघचालक सुरेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया, जबकि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेवा के पथ को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों ने 18 वनवासी छात्रों को ऊनी वस्त्र, तौलिया और एक वर्ष की फीस प्रदान की तथा वनवासी कल्याण आश्रम को अलमारी और साउंड बॉक्स भेंट किया। इस दौरान अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल की मार्मिक कविता समेत अशोक गौड़, जगदीश सिंह, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, सुनील राय, सिंहासन यादव और इस्कॉन प्रमुख ओजस्वी प्रभु ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन कैलाश मिश्रा व सुजीत श्रीवास्तव ने किया। ​वक्ताओं ने स्व. ‘इंदू बाबू’ के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को भावात्मक रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहा। क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी ने 1948, 1975 के आपातकाल और 1992 के श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और गिरफ्तारियों के बीच भी कार्य जारी रखने के जज्बे को नमन किया, वहीं प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही आज वे प्रांत के दायित्व पर कार्य कर रहे हैं और ‘इंदू बाबू’ संघ के शताब्दी वर्ष की भूमिका रचकर महाप्रस्थान कर गए। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने छात्र जीवन से देखे उनके संघर्षों और विचारधारा के विस्तार को सराहा, जबकि पुत्रों अजय अग्रवाल व अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मात्र 4 वर्ष की आयु में संघ से जुड़े उनके पिता ने प्रतिबंधों व चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए विद्या भारती, संस्कार भारती, वनवासी छात्रावास और पल्हनी के विद्यालय के माध्यम से वंचित बच्चों के भविष्य संवारा तथा “समाज के लिए जियो, अपने लिए तो सभी जीते हैं” का मूल संदेश दिया। इस दौरान विभाग प्रचारक दीनानाथ, प्रेम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ सिंह, पवन सिंह, ऋत्विक जायसवाल, श्रेय अग्रवाल, गौरव रघुवंशी, चंदन अग्रवाल, मनीष रतन अग्रवाल, धनंजय पांडेय आदि रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img