Thursday, November 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedराकेश कुमार पुंडीर ने संभाला डिबाई कोतवाली प्रभारी का चार्ज*

राकेश कुमार पुंडीर ने संभाला डिबाई कोतवाली प्रभारी का चार्ज*

*राकेश कुमार पुंडीर ने संभाला डिबाई कोतवाली प्रभारी का चार्ज*

*अवैध मिट्टी खनन, जुआ-सट्टा और लकड़ी माफियाओं को दी सख्त चेतावनी, पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता**

धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट

डिबाई। अन्य जनपद से स्थानांतरित होकर आए राकेश कुमार पुंडीर ने डिबाई कोतवाली प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, निवर्तमान कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान का तबादला खुर्जा कर दिया गया है।कार्यभार संभालते ही नवागत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने अवैध मिट्टी खनन, जुआ-सट्टा और अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं से भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलती है तो उसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को अपनी समस्या बताने के लिए बिचौलियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। पीड़ित सीधे डिबाई कोतवाली परिसर स्थित उनके कार्यालय में पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सकता है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
वहीं, निवर्तमान कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान के खुर्जा स्थानांतरण पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img