Wednesday, November 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedउत्तराखंड में अजय कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, 1500 मीटर दौड़ में...

उत्तराखंड में अजय कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

उत्तराखंड में अजय कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, 1500 मीटर दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 21 धावकों को पछाड़कर बढ़ाया जिले का मान , रावत पब्लिक इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र की उपलब्धि पर स्कूल में खुशी की लहर

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी अजय कुमार ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। रावत पब्लिक इंटर कॉलेज, शिकारपुर में कक्षा 12 के छात्र अजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में कुल 21 युवाओं ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच अजय कुमार ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दमदार प्रदर्शन के बल पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

छात्र की सफलता पर रावत पब्लिक इंटर कॉलेज के मैनेजर सुनील रावत एवं प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए अजय कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

गांव फतेहगढ़ के इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अजय कुमार की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा बनी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img