Wednesday, November 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedराधिका गोयल बनीं भाजपा महिला मोर्चा अनूपशहर मंडल की अध्यक्ष

राधिका गोयल बनीं भाजपा महिला मोर्चा अनूपशहर मंडल की अध्यक्ष

कल्पना वर्मा और विकास चौहान ने सौंपी जिम्मेदारी, महिलाओं को संगठन से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का प्रचार रहेगा प्राथमिकता

  1. डीके निगम/पुष्पेंद्र कुमार

अनूपशहर (बुलंदशहर)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जनपद के सभी मंडलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार अनूपशहर निवासी महिला नेत्री राधिका गोयल को भाजपा महिला मोर्चा अनूपशहर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राधिका गोयल की नियुक्ति महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान द्वारा की गई है। संगठन ने उन्हें मंडल में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राधिका गोयल ने जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा एवं विकास चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। महिला मोर्चा को मजबूत बनाने के साथ भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा संगठन से जोड़ना तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img