Saturday, November 21, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized30 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में थामा एक-दूजे का हाथ, समाज...

30 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में थामा एक-दूजे का हाथ, समाज कल्याण समिति ने पेश की मिसाल

30 जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में थामा एक-दूजे का हाथ, समाज कल्याण समिति ने पेश की मिसाल

नवदंपत्तियों को बेड, बर्तन, चूल्हा सहित गृहस्थी का सामान भेंटकर दिया सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

डिबाई। डिबाई क्षेत्र के नरौरा स्थित ढकनगला गांव में समाज कल्याण समिति की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न जातियों के 30 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर एक-दूसरे का हाथ थामा और नए जीवन की शुरुआत की।

समाज कल्याण समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया। इसमें बेड, चादर, चूल्हा, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की अन्य घरेलू वस्तुएं शामिल रहीं। समिति की इस पहल से नवदंपत्तियों को नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने में सहयोग मिला। आयोजन की लोगों ने सराहना करते हुए समिति के प्रयास को सामाजिक एकता और सहयोग की सराहनीय मिसाल बताया।

समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img