गाजियाबाद, । नेशनल पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, गाजियाबाद में बाल दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, विचारों और अभिव्यक्ति कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।विद्यालय के चेयरमैन उमेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और उचित अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।विद्यालय की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और उनमें अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच विकसित करना है। वहीं ऋषभ शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, निरंतर सीखने और जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह का वातावरण उमंग, उत्साह और खुशियों से सराबोर रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ एक यादगार अनुभव भी प्रदान किया।






