- नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं
गाजियाबाद(एसपी चौहान)।
गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के सफल कार्यकाल के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नई कार्यभार पाने वाले आईएएस अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक के सम्मान में आज गाजियाबाद के पत्रकारों की ओर से एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने विक्रमादित्य सिंह मलिक को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान नगर निगम में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। अधिकारियों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, शहर के विकास के प्रति उनकी सक्रियता और जनसमस्याओं को लेकर उनकी टीमें हमेशा याद रखी जाएंगी।
समारोह के दौरान विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा किए और गाजियाबाद में कार्यकाल पूरा करने को यादगार बताया। उन्होंने पत्रकारों के सहयोग, सुझावों और सकारात्मक संवाद के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डीसीपीट्रांस हिंडन ऋजुल, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उद्यान अधिकारी अनुज सिंह, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश कुमार और नगर निगम के पीआरओ आलोक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
वही अधिकारियों ने नगर आयुक्त के साथ अपने कार्य को याद किया वही डीसीपी ऋजुल ने और अपर नगर आयुक्त ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन अशोक ओझा ने किया और धन्यवाद शक्ति सिंह ने ज्ञापित किया। मंत्रियों की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने की, उन्होंने के गाजियाबाद के पत्रकार अधिकारियों के आगमन पर स्वागत करें अथवा न करें लेकिन विदाई समारोह जरूर करते हैं। अपने विचार करते हुए पत्रकार सलामत मियां ने एसपी चौहान के भाषण को सुधारते हुए कहा के विदाई समारोह पत्रकार अच्छे अधिकारियों का ही करते हैं। अनुज चौधरी ने विक्रमादित्य मलिक के संबंध में अनेक संस्मरण सुनाए तथा कहा कि जहां उन्होंने महानगर का विकास किया वहीं आम जनता और पत्रकारों के साथ उनके संवाद याद किए जाएंगे। पत्रकार अशोक शर्मा, हेमेंद्र बंसल, दीपक चौधरी, अशोक कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पत्रकार गौरव शशि नारायण, रोहित सिंह, यादराम, अली मेंहदी, मनोज, अनूप पांडे, सुनील, गौतम, शोभरन सिंह, शिवम गिरी, मयंक गौड़, सोनू अरोड़ा, संजीव शर्मा, अनुराग सिंह, राहुल सिंह, सचिन कुमार, मनोज सिंह, अरुण चंद्रा, सन्नी गौतम, हसीन, आकाश गर्ग, अभिषेक शर्मा, शाहबाज, नरेश चंद्रा, नितिन कुमार, हिमांशु चौहान, बलवंत और राजकुमार सहित कई वरिष्ठ एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों ने एक स्वर में विक्रमादित्य सिंह मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गाजियाबाद से उनकी गतिविधि हमेशा बनी रहेगी।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह मलिक के विषय में पत्रकारों ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति, नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें और नई उपलब्धियों के लिए विक्रमादित्य सिंह मलिक जरूर याद किए जाएंगे यह उम्मीद करते हैं।






