Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकिंग्सवुड पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रनस डे पर विशेष प्रार्थना सभा*

किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रनस डे पर विशेष प्रार्थना सभा*

*किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रनस डे पर विशेष प्रार्थना सभा*
*पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया*

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। नगर के दिल्ली रोड भूड़ पर स्थित किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री व बच्चों से अत्यधिक प्यार करने वाले चाचा नेहरू को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक / प्रबन्धक आसिफ नदीम ने बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बाल दिवस का महत्व और इतिहास बताया। उन्होंने बच्चों को कुछ बनकर दिखाने का मूल मंत्र भी दिया। विशेष प्रार्थना सभा में चाचा नेहरू को याद किया गया। बच्चों ने प्रतिज्ञा, सुविचार, एवं समाचार वाचक कर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में बाल दिवस पर विशेष व्याख्यान दिए। वही बच्चों ने मनमोहक बाल कविताएं व डांस प्रस्तुत कर सभी आगंतुक अतिथियों का मनमोह लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिनमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। एडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी व प्रधानाचार्य उमेश् कुमार ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला जिसमे उन्होंने आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सादगी, उच्च विचार, देश प्रेम के साथ ही बच्चो से अपना प्रोटोकाल को तोड़ते हुए उनसे मिलना बाते करना आदि के बारे में प्रकाश डाला तथा आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकृम मे आसिफ नदीम, फरीद अंसारी, उमेश कुमार, तेहसिम मैंम्, फौजिया मैंम्, साबिहा, मिनाक्षी मैम्, नेहा गुप्ता, प्रियंका गौतम, अलकामा, यासमीन सैफी, शाबेनूर, शायना, आँचल, ज्ञानवी, आदि का प्रोग्राम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img