Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedभटपुरा में सुंदरकांड पाठ, मीन भगवान की मूर्ति स्थापना को पांच लाख...

भटपुरा में सुंदरकांड पाठ, मीन भगवान की मूर्ति स्थापना को पांच लाख देने की घोषणा

भटपुरा में सुंदरकांड पाठ, मीन भगवान की मूर्ति स्थापना को पांच लाख देने की घोषणा

देवेंद्र भारद्वाज की घोषणा से मीणा समाज में खुशी, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

डीके निगम संवाददाता 

शिकारपुर/बुलंदशहर। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भटपुरा में भाजपा नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र भारद्वाज के आह्वान पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में मीणा समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान देवेंद्र भारद्वाज ने मीन भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंदिर की स्थापना के लिए विद्या मीणा ने भूमि दान की है। देवेंद्र भारद्वाज ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज और धर्म के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में सहयोग करना उनका उद्देश्य है। वह जीवनभर समाजहित के कार्यों में योगदान देते रहेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम में सोनू भारद्वाज, सतेंद्र शर्मा फौजी, तिलक सिंह, संजय बजरंगी, अरुण नाथ, सत्यवीर मीणा (पूर्व प्रधान), प्रदीप मीणा, मंगल शर्मा, वीरेंद्र, देवेंद्र उर्फ देवी प्रधान भटपुरा, जगवीर सिंह जीराजपुर, शिवकुमार, कृष्ण सिंह मीणा, विजेंद्र सिंह, दिनेश गिरी, भूरा सूर्यवंशी, धर्मेंद्र शर्मा, रूबी मीणा, अमोलक मीणा, विशाल चौधरी, गोपाल मीणा, पप्पी चौधरी और नितिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img