Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमिशन शक्ति 6.0 के तहत स्कूल के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता...

मिशन शक्ति 6.0 के तहत स्कूल के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश*

*मिशन शक्ति 6.0 के तहत स्कूल के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश*

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर(अगौता) मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार को थाना अगौता क्षेत्र के कस्बे में स्थित शिव मंदिर से महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। थाना प्रभारी संजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित रैली में मिशन शक्ति टीम, महिला पुलिसकर्मियों तथा सनराइज ग्लोबल स्कूल की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने मिशन शक्ति की पट्टिकाएं लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090-महिला पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930-साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन शामिल हैं। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश देना रहा। रैली का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img