Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedधूमधाम से निकली भव्य श्रीराम बारात, महाकाली के करतब और तलवारबाजी ने...

धूमधाम से निकली भव्य श्रीराम बारात, महाकाली के करतब और तलवारबाजी ने मोहा मन

धूमधाम से निकली भव्य श्रीराम बारात, महाकाली के करतब और तलवारबाजी ने मोहा मन

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
​जहांगीराबाद। नगर के टाउन स्कूल स्थित रामलीला मैदान में श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम बारात एवं महाकाली शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। “जय श्रीराम” के गूंजते जयकारों और उमड़े श्रद्धा के सैलाब से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों और तलवारबाजी के रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। ​शोभायात्रा का शुभारंभ लाल कुआं स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर से हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि गाजियाबाद नगर निगम के सहायक अभियंता कुलदीप तोमर ने किया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम की भव्य बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यह बारात सब्जी मंडी चौराहा, बिजली घर चौराहा और अनूपशहर अड्डे से गुजरती हुई टाउन स्कूल मैदान स्थित रामलीला प्रांगण में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के स्वरूप का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में महाकाली का विराट स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महाकाली के रूप में अमन सोती ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज और रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस साहसिक प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जुटी रही, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ​शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर भगवान श्रीराम व माता जानकी का वरमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन का पूर्ण उत्साह के साथ आनंद लिया। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर, चौकी प्रभारी अजय सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह और उपनिरीक्षक अनुज गंगवार समेत भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। कार्यक्रम के सफल समापन पर श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। वहीं आयोजित राम बारात को सफल बनाने में जयभगवान गुप्ता, बब्बू भैया, सौरभ विर्दी, काली संयोजक रितिन गर्ग, राम बारात अध्यक्ष माधव गोयल, अंकुर वर्मा समेत समस्त रामलीला एवं काली कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा तथा शेंकी पाठक, हिर्देश पाठक, विवेक चौधरी, रौनक़ बंसल, गणेश गर्ग, गौरब बंसल (मेडिकल) व रोहित अग्रवाल सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img