Thursday, October 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमेहनाजपुर क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग

मेहनाजपुर क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग

जनसागर टुडे 

एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी ने अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र

मेहनाजपुर आजमगढ़/ सूरज सिंह – आजमगढ़ मेहनाजपुर क्षेत्र में सड़क की समस्याओं को दूर करने और ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में पहल करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के आजमगढ़-तरवां स्थित एमएलसी प्रतिनिधि स्नातक अनुराग तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, आजमगढ़ को पत्र सौंपकर क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सुधार की मांग उठाई है। एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से सड़क संबंधी समस्याओं की ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने जनहित को देखते हुए प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। पत्र में मेहनाजपुर क्षेत्र की निम्नलिखित सड़कों के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल है |
पहली सड़क:
मेहनाजपुर बाजार से संकठा मैरेज हॉल तक लगभग 500 मीटर लंबी सीसी सड़क तथा वहां से भगवानपुर पुल तक करीब एक किलोमीटर लंबी पिच सड़क के निर्माण की मांग की गई है। इस सड़क के निर्माण से बाजार क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दूसरी सड़क: प्रधान जियापुर राजू मद्देशिया के घर से पत्रकार बृजेश सिंह के घर, बहलोलपुर तक लगभग 1700 मीटर लंबी पिच सड़क के निर्माण की मांग पत्र में की गई है। सड़क निर्माण होने से संबंधित गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होने की संभावना है।

तीसरी सड़क: राम मिलन मौर्य के घर से सिद्धेश्वरी धाम तक लगभग 700 मीटर लंबी पिच सड़क के निर्माण की मांग की गई है। यह मार्ग धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनुराग तिवारी ने अधिशासी अभियंता से आग्रह किया कि प्रस्तावित सड़कों की आवश्यकता को देखते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क व्यवस्था से ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं सहित आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की कई सड़कों की स्थिति बेहतर किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में यदि प्रस्तावित सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होता है तो इससे मेहनाजपुर क्षेत्र के कई गांवों को सीधे लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से बाजारों तक पहुंच आसान होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी। फिलहाल पत्र सौंपे जाने के बाद अब क्षेत्रीय लोगों की निगाहें लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि विभाग प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य को जल्द आगे बढ़ाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img