Thursday, October 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedअब दो नहीं, चार’—फोर बिन सेग्रीगेशन को लेकर दादरी में चला जागरूकता...

अब दो नहीं, चार’—फोर बिन सेग्रीगेशन को लेकर दादरी में चला जागरूकता अभियान

दादरी। नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत विभिन्न वार्डों में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को कूड़ा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों से घर से निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में रखने की अपील की गई।
नगर पालिका चेयरमैन गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि अभियान के माध्यम से नागरिकों को फोर बिन सेग्रीगेशन (4-Way Source Segregation) की जानकारी दी गई। लोगों को समझाया गया कि गीला, सूखा, हानिकारक तथा घरेलू सैनिटरी कचरा अलग-अलग डिब्बों में रखा जाए, जिससे कचरे का उचित संग्रहण, निस्तारण और प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
पालिका कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान के दौरान ‘अब दो नहीं—चार’ संदेश के माध्यम से नागरिकों को कूड़ा अलग-अलग रखने के फायदे बताए। साथ ही अपील की गई कि कूड़ा संग्रहण वाहन को कचरा देते समय उसे पहले से अलग-अलग करके ही सौंपें।
अभियान में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि स्वच्छता केवल पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पालिका ने नागरिकों से अपील की कि ‘स्वच्छ दादरी, सुंदर दादरी’ के संकल्प को साकार करने के लिए घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू करें। सामूहिक सहभागिता से दादरी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img