Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसीएम योगी पहुंचे वाराणसी, नितिन नवीन के साथ करेंगे जनसभा

सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, नितिन नवीन के साथ करेंगे जनसभा

जनसागर टुडे 

सेवा संकल्प यात्रा का काशी में होगा भव्य समापन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे| जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मस्थली काशी तक निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ भी वाराणसी पहुंच चुकी है। यात्रा में विभिन्न राज्यों से करीब 250 बाइकों पर सवार 500 युवा शामिल हुए हैं। कई पड़ावों से होते हुए काशी पहुंची यह यात्रा जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के साथ संपन्न होगी।

जनसभा में भाजपा नेताओं द्वारा सेवा, राष्ट्र निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के विकास और जनसेवा के लिए किए गए कार्यों को भी जनता के सामने रखा जाएगा | कार्यक्रम को लेकर जगतपुर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने की तैयारी की गई है। सेवा संकल्प यात्रा के काशी में समापन को भाजपा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img