बरौली से बुलंदशहर तक निकली सेवा ज्योति यात्रा
पुष्पेंद्र कुमार संवाददाता
अनूपशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बरौली मंडल से बुलंदशहर तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने किया।
यात्रा में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा के प्रतिनिधि ताहिर खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रधान, संदीप प्रधान, आबिद अली, सत्येंद्र प्रधान, देवी प्रधान, हसनपुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का समापन नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में हुआ। यहां ‘जनसेवा के 25 वर्ष-राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।






