Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedएसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के...

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनपद पुलिस आमजन को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img