Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसंपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें पहुंचीं, 25 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें पहुंचीं, 25 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें पहुंचीं, 25 का मौके पर निस्तारण

शिकारपुर। शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम प्रतीक्षा पांडे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिस्ममें खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं।

एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।
इस मौके पर सीओ शिकारपुर दीपक तिवारी, तहसीलदार गौरव बिश्नोई, नायब तहसीलदार अक्षय दहिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शिकारपुर नीतू सिंह, शिकारपुर ब्लॉक एडीओ पंचायत शेरपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img