आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज, तहसील दिवस का किया बहिष्कार
8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश




लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसरों में प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
शिकारपुर तहसील परिसर में लेखपाल धरने पर बैठ गए। इस दौरान लेखपालों ने अपनी विभिन्न आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को सौंपा। लेखपालों ने कहा कि उनका आंदोलन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चल रहा है। यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को सभी लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों के चार्ज छोड़ दिए थे। अब तहसील दिवस का बहिष्कार किया गया है। लेखपालों के आंदोलन के कारण तहसील दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे किसानों और फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार और तहसील मंत्री हर्षित माथुर ने अपनी मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर लेखपाल विजय गौतम नरेंद्र कुमार सिंह सन्नी, हिमांशु जिंदल,अनिल कुमार दयाशंकर वर्मा गुरबचन सिंह नीरज सैनी मुकेश शर्मा अभिषेक शर्मा आकाश चौधरी धर्मेंद्र कुमार लोधी काजल राणा नेहा जैन लोकेंद्र सिंह धर्मवीर सिंह अशोक यादव रनपाल सिंह राहुल शर्मा आदि लेखपाल उपस्थित रहे।






