जनसागर टुडे
आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ़ भारत विकास परिषद, एलीट शाखा, आजमगढ़ के तत्वावधान में मुबारकपुर स्थित सबा कॉन्वेंट स्कूल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शिविर में विभिन्न रोगों के 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अग्रवाल, शल्य चिकित्सक डॉ. नेहा गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल, चेस्ट व टीबी विशेषज्ञ डॉ. अमन गर्ग, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव, जनरल फिजिशियन डॉ. अमित चौधरी एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. अनुतोष वत्सल शामिल रहे।शिविर के दौरान कुल 476 मरीजों का पंजीकरण हुआ। जरूरतमंदों के लिए नेत्र परीक्षण, एनीमिया टेस्ट, शुगर, Hb1Ac, ब्लड प्रेशर, त्वचा, दांत, स्त्री रोग व बाल रोग सहित कई तरह की पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गगन अग्रवाल, समन्वयक रमेश अग्रवाल, महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरिराज सिंघल, अनिल अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में भारत विकास परिषद की ओर से विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सबा कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक अफरोज भाई, विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






