शिकारपुर में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल

डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/बुलंदशहर/मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकारपुर द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का रविवार, 27 सितंबर 2026 को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सेैनी ने विधिवत रूप से पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सुश्री प्रतीक्षा पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह सहित सभासद राजेन्द्र सिंह लोधी, आस मौहम्मद, अरशद अंसारी, विनय कुमार, सूर्यकान्त शर्मा, गौतम सूर्यवंशी, नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति रंजीत सैनी, वीरेन्द्र गर्ग समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
नवनिर्मित पुस्तकालय भवन से नगरवासियों, विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। नगर पालिका की ओर से इसे शिक्षा एवं अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।






