Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorized25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, नरौरा पुलिस ने दबोचा।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, नरौरा पुलिस ने दबोचा।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, नरौरा पुलिस ने दबोचा।

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। नरौरा पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18/19 सितंबर की रात ग्राम वाजिदपुर बंबा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी रवानी कटीरी, थाना नरसैना के रूप में की है। उसे उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक धनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं और वह नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img