Sunday, September 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसाइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 50 हजार रुपये मेहनाजपुर पुलिस ने...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 50 हजार रुपये मेहनाजपुर पुलिस ने कराए वापस

जनसागर टुडे 

मेहनाजपुर आजमगढ़ / सूरज सिंह – साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहनाजपुर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये सुरक्षित वापस करा दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मेहनाजपुर की साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय को एक नागरिक ने सूचना दी कि उसके बैंक खाते से साइबर ठगी के माध्यम से बिना जानकारी के 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
सूचना मिलते ही साइबर टीम ने तत्काल शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कराया और तकनीकी समन्वय के जरिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से ठगी की पूरी धनराशि 50 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने मेहनाजपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम के प्रति आभार जताया।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img