कुएं में गिरे मादा जंगली सूअर और तीन बच्चों का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। अरनिया रेंज, सा
माजिक वानिकी प्रभाग बुलंदशहर की टीम ने बुधवार को सफल वन्यजीव रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुएं में गिरी मादा जंगली सूअर और उसके तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार मादा जंगली सूअर अपने तीन बच्चों के साथ दुर्घटनावश एक कुएं में गिर गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत और कुशलता से चारों वन्यजीवों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह, वन दरोगा वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, वन विभाग के कांस्टेबल तथा ग्रामीण मौजूद रहे।






