जनसागर टुडे
मेहनाजपुर सिधौना आजमगढ़- आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर और सिधौना मे सुबह से बादल छाया रहा और उमस से परेशान लोगों को रविवार को हुई बारिश से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही क्षेत्र में उमस काफी अधिक थी। उमस के कारण गर्मी बढ़ती गई, जिससे लोग परेशान रहे। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। बाजार में भी बारिश के कारण कुछ देर चहल-पहल कम रही। राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। वहीं बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलों को बारिश से नमी मिली। लगातार उमस और गर्मी के बीच बारिश होने से किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में कुछ राहत की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। हालांकि, अधिक बारिश होने पर खेतों में पानी जमा होने से नुकसान की आशंका रहती है। बारिश के बाद नगर और आसपास के कई हिस्सों में सड़क किनारे पानी जमा हो गया। बारिश थमने के बाद लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाने शुरू किए। देर तक मौसम में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।






